ताजा खबर
शहर में लाखों मुस्लमानों ने अदा की रमजान के पहले जुम्मे की नमाज - रोजा इंसान को बुराइयों से रोक कर अच्छाई की तरफ ले जाता है राहुल गांधी का ओबीसी बारे बातें आपत्तिजनक जोगिंदरनगर लघु शिवरात्रि मेले के आयोजन से पहले जोगिंदरनगर के कलाकारों जोगिंदरनगर नगर परिषद् की चलहारग में स्थापित कूड़ा संयंत्र मशीनरी लगने के एक महीने में ही हांफी ... रहने दो... केवीके चंबा में शहद उत्पादन व मधु मखियों के पालन के उद्यमियों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न क्रिकेट अकादमी आनी में प्रवेश के लिए ट्रायल 2 अप्रैल को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और तुलसी हेल्थ केयर के बीच हुआ एमओयू। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में पाठात्मक सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरूआत।

लांगणा में पेयजल सप्लाई कर्मचारियों की इच्छा पर निर्भर

news-details

 

 

पिछले अढ़ाई महीने से साढ़े नो बजे के बाद सप्लाई, भरने वाला कोई नहीं, जनता परेशान

 

दैनिक आवाज जनादेश

संवाददाता

लडभड़ोल:लांगणा पंचायत में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की तानाशाही और अड़ियल रवेइये के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आज से लगभग बीस वर्ष पहले तीन समय पेयजल आपूर्ति होती थी।उसके दस वर्ष बाद दो समय और पिछले पाँच वर्षों से एक समय, वो भी कभी कभार पेयजल आपूर्ति हो रही है।और जब से सरकार ने फ्री पेयजलापूर्ति करने की घोषणा की, तब से एक समय पेयजल आपूर्ति को भी तरस गए हैं।जिस दिन विधानसभा चुनाव हुए , तब से लेकर आजदिन तक अब साढ़े नो बजे के बाद लोगों को पेयजल सप्लाई दी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सुबह मोटर चलाते हैं तो लोढ़ बढ़ने से बिजली चली जाती है। जबकि हकीकत यह है कि यहां तैनात कर्मचारी ड्यूटी जाने में कोताही बरत रहे हैं तथा इन कर्मचारियों की मनमानी के कारण लोगों को साढ़े नो बजे के बाद पेयजलापूर्ति प्राप्त हो रही है। जिसके कारण नोकरी पेशा, दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्योंकि ड्यूटी में जाने के बाद घरों में पानी भरने वाला भी कोई नहीं होता है।जागृति मंच लांगणा के प्रधान राम सिंह राणा सहित अन्य ग्रामीणों गोविंद सिंह, हंस राज , संजय सिंह आदि ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरा रोष प्रकट किया है।और मांग की है कि सुबह छह बजे पहले की तरह पेयजल सप्लाई दी जाए।

"अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिये जायेंगे कि लोगों को सुबह जल्दी पेयजल सप्लाई दी जाए।" प्रदीप चड्डा - अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मण्डल चौन्तड़ा